Tuesday, October 20th, 2026

15 फीसदी होल्डिंग टैक्स बढ़ाएगा पटना नगर निगम

पटना 
नगर निगम बोर्ड की 21वीं साधारण बैठक में होल्डिंग टैक्स (वार्षिक किराया मूल्य) में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास किया गया है। पटना नगर निगम क्षेत्र के भवन मालिकों का खर्च बढ़ेगा। बांकीपुर अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पारित प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग भेजा जाएगा। 

विभाग से मंजूरी मिलती है तो वर्ष 1993 के बाद होल्डिंग टैक्स बढ़ेगा। जब यह प्रस्ताव रखा गया तब कई सदस्यों ने इस पर आपत्ति भी जताई। बैठक में मौजूद पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कोरोना काल में एक बार में 15 फीसदी टैक्स बढ़ाने को उचित नहीं बताया। उन्होंने मेयर और नगर आयुक्त से इसे कम करने का सुझाव दिया। इस पर नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स पर विभाग के प्रधान सचिव से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

 

#पटना नगर निगम

Source : Agency

पाठको की राय